पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप के शिविर में 105 मरीजों की जांच

भाविप के शिविर में 105 मरीजों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| भारतविकास परिषद की ओर से रविवार को निशुल्क नाक, कान, गला रोग जांच शिविर लगाया गया। इसमें 105 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। भाविप के जनसंपर्क प्रभारी मदनलाल शर्मा ने बताया कि जुल्मी रोड स्थित भाविप अस्पताल में सुबह दस से तीन बजे तक चले शिविर में डॉ. विनीत जैन ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में शहर के साथ आसपास के गांवों से भी मरीज पहुंचे। जांच के दौरान चार रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इनका निशुल्क ऑपरेशन कोटा महावीर ईएनटी अस्पताल में किया जाएगा। शिविर में भाविप संरक्षक रमेशचंद गुप्ता, प्रकाश धारीवाल, दिनेश डपकरा, संजय पतीरा, देवीलाल प्रजापति, कैलाशचंद माहेश्वरी आदि मौजूद थे।