भोपाल रेल लाइन का काम चलाने की मांग
रामगंजमंडी| वरिष्ठकांग्रेसी नेमीचंद सुरलाया ने रेल से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर रेल मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन का काम झालावाड़ से आगे शुरू करने की मांग की गई है। साथ ही झालावाड़ से जयपुर, अहमदाबाद दिल्ली तक ट्रेन चलाने और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव रामगंजमंडी में करने की मांग की गई है।