पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी कर जमीन बेची, दो गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर जमीन बेची, दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | रामगंजमंडी

समीपवर्तीनिमाणा गांव में धोखाधड़ी से जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं इनके साथी की तलाश की जा रही है।

राधेश्याम आचोलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह जमीनों की दलाली का काम करता है। उसके पास निमाणा के मुलकराज दुर्गेश किसी मुकेश भील को लेकर आए और कहा कि इसकी जमीन बेचनी है। राधेश्याम ने उस फर्जी मुकेश के नाम की जमीन अमित पुत्र जशवंतभाई को पांच लाख रुपए में बिकवा दी। जब निमाणा में मुकेश भील को तलाश किया गया, तो पता चला कि जिसे रजिस्ट्री के समय मुलकराज दुर्गेश ने पेश किया, वह फर्जी मुकेश था। वहीं इसके बाद भी दुर्गेश ने यह जमीन किसी और को बेच दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुलकराज दुर्गेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर दिया गया है। वहीं उनके साथ आए फर्जी मुकेश भील की तलाश की जा रही है।