- Hindi News
- अब रामगंजमंड़ी में बालक को हुआ स्वाइन फ्लू
अब रामगंजमंड़ी में बालक को हुआ स्वाइन फ्लू
रामगंजमंडी. शहरमें अब बालक भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है, जिसका कोटा में इलाज किया जा रहा है। इससे पहले महिला पॉजीटिव आई थी।
अस्पताल प्रभारी डॉ. राजीव लोचन सक्सेना ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले अनिल जैन के पुत्र अनरव(8) की तबियत खराब होने पर स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई थी। इसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई, जिसमे अनरव स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। उसे उपचार के लिए कोटा भेजा गया है, जहां जेके लोन अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि अनरव के परिजनों को टेमीफ्लू दी गई है। साथ ही आसपास के घरों में भी सर्वे करवाया गया है। गौरतलब हैं कि इससे पहले रविवार को ही राजस्थान मिल परिसर निवासी सुशीलादेवी(47) स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई थी। ऐसे में अब शहर में स्वाइन फ्लू के पॉजीटिव की संख्या दो हो गई है।