- Hindi News
- जमीन के पट्टेे जारी करने के लिए सीएम को पत्र भेजा
जमीन के पट्टेे जारी करने के लिए सीएम को पत्र भेजा
रामगंजमंडी. कूकडाखान पर बसे बीपीएल परिवारों ने जमीन के पट्टे जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया कि कूकडा खान पर बसे लोगों को मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत पीपल्दा में जमीन दी गई थी। साथ ही आवास के लिए खातों में रुपए भी डाल दिए गए है, लेकिन इन जमीन के पट्टे नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के छीतरलाल, रामलाल, दुर्गाशंकर, बद्रीलाल, रमेश, मुकेश, रामगोपाल आदि ने शीघ्र पट्टे जारी करने की मांग की है।