- Hindi News
- लक्ष्मीपुरा के शिव उद्यान में महाशिवरात्रि उत्सव 16 से
लक्ष्मीपुरा के शिव उद्यान में महाशिवरात्रि उत्सव 16 से
रामगंजमंडी. खानलक्ष्मीपुरा के शिव उद्यान में महाशिवरात्रि उत्सव 15 फरवरी से शुरू होगा। सुबह दस बजे अखंड रामायण पाठ शुरू होगा, पूर्णाहुति 16 को होगी। इसी दिन रात में शिव कथा और जागरण होगा। रात दस बजे से अभिषेक शुरू होगा। महाशिवरात्रि पर सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी।