रामगंजमंडी में साइकिल सवार से रुपए लूटे
रामगंजमंडी | शहरमें गोरधनपुरा माताजी रोड पर बुधवार रात को तीन जने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपए लूट ले गए। पुलिस के अनुसार जगपुरा निवासी पीरुलाल भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह साइकिल से माताजी रोड पर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन जने आए। उन्होंने धक्का-मुक्की कर पीरूलाल का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में पांच हजार रुपए आईडी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।