पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास पर 13.37 करोड़ खर्च करेगी पालिका

विकास पर 13.37 करोड़ खर्च करेगी पालिका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाआगामी वित्त वर्ष में शहर में विकास कार्यों पर 13 करोड़ 37 लाख रुपए खर्च करेंगी। नगरपालिका बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में 2015-16 का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पालिकाध्यक्ष मुकेशभाई पटेल ने बताया कि कुल 2159.14 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। इसमें 1337 लाख रुपए विकास कार्य पर और 147 लाख अन्य देनदारियों पर खर्च किए जाएंगे। वहीं आय में राजस्व मद से 20 लाख, राजस्व क्षतिपूर्तियों से 346.60 लाख, किराए से 20 लाख, शुल्क एवं उपभोक्ता प्रसार से 147.14, विक्रय से 162.20, अनुदान सहायता से 594, निवेश एवं ब्याज से 11.10 और अन्य आय 43.70 लाख रुपए अनुमानित की गई है।

साथ ही विशिष्ट अनुदान से 572, निक्षेप से 140 और अन्य दो लाख रुपए सहित 2159.14 लाख रुपए की आय प्रस्तावित की गई है। वहीं संस्था व्यय में 447, प्रशासनिक व्यय 14.72, परिचालन संधारण में 76.70 लाख, वित्तीय व्यय 20, कार्यक्रम विविध व्यय 57.60 लाख रुपए की राशि रखी गई है।