प्रायोगिक कक्षाएं जटिया कॉलेज में कल से
रामगंजमंडी. कोटायुनिवर्सिटी के प्रायवेट स्टूडेंट्स के लिए जटिया कॉलेज में भूगोल कंप्यूटर की प्रायोगिक कक्षाएं शनिवार से लगेगी। प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि बीए प्रथम द्वितीय वर्ष की भूगोल की और बीए बीकॉम प्रथम वर्ष की कंप्यूटर की प्रायोगिक कक्षाएं सुबह साढ़े नौ बजे से लगेगी। इसमें विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से फाइल लेकर उपस्थित होना है।