पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंकड़ों लोगों ने पिया स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा

सेंकड़ों लोगों ने पिया स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। जनसेवाऔर पर्यावरण समिति के सहयोग से लोगों को रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिलाया। इसमें बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल आदर्श स्कूल, गुरुद्वारा आदि स्कूल शामिल थे। कार्यक्रम में डॉक्टर ललितकुमार, डॉक्टर ओमप्रकाश, ओमप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र तिल्लानी, जम्बूकुमार जैन, कैलाश व्यास, राधेश्याम, रामसिंह ने सहयोग किया। समिति ने शुक्रवार सुबह 11 से 4 बजे तक काढ़ा पिलाया।

वहीं उच्च माध्यमिक स्कूल बोराव में आयुर्वेद चिकित्सक प्रमेश मीणा के निर्देशन में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्कूल के स्टूडेंटस एवं ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। एसडीएमसी अध्यक्ष लाभचंदजैन, दिनेशजैन, मनोजसोनी, कमलेश मीणा, जगदीश टेलर, ऋषभजैन, कन्हैयालाल, पारसजैन, रशीदा, नसीमबानो, हरीश शर्मा, शंकरराठौर ने सहयोग किया। आभार प्रधानाचार्य भगवतीलाल जंगम ने व्यक्त किया। चारभुजा प्रताप नगर में डेरा सच्चा सौदा कार्यालय के बाहर मुकुट बिहारी शर्मा एवं अन्य लोगों की ओर से गेट नंबर 4 पर स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा पीने के लिए लोगों की लाइन लग गई। 950 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।

डिस्पोजल में नहीं लें काढ़ा स्वानफ्लू के काढे को डिस्पोजल प्लास्टिक के गिलास में पीना खतरनाक है। आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार काढ़ा पिए, लेकिन उसे प्लास्टिक के डिस्पोजल में इस्तेमाल नहीं करें।

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए आयुर्वेद औषधालय एकलिंगपुरा में गुरुवार को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कैलाशचंद गुप्ता ने बताया कि लगभग 1 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। स्कूल के बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बंशीलाल शर्मा भी मौजूद थे।

रामगंजमंडी.शहरमें स्वाइन फ्लू के दो पॉजीटिव मिलने के साथ ही लोगों ने एहतियात के तौर पर बचाव के उपाय शुरू कर दिए हैं। जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू निरोधक काढ़ा पिलाया जा रहा है। शहर में प्रतिदिन सुबह गायत्री मंदिर पर बडी संख्या में लोग स्वाइन फ्लू निरोधक काढ़ा पीने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को समीपवर्ती उंडवा गांव में आयुर्वेद अस्पताल ग्राम पंचायत के सहयोग से काढ़ा वितरित किया गया। राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयुर्वेद चिकित्सक नरेश कुमार की देखरेख में काढा बनाकर लोगों को पिलाया गया। काढ़ा पीने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं लक्ष्मीपुरा में भी स्कूल में काढ़ा बनाकर बच्चों ग्रामीणों को पिलाया गया।