शिक्षकों के लिए विधायक को ज्ञापन
क्षेत्रमें सरकारी कॉलेज स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पद भरने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने विधायक चंद्रकांता मेघवाल को ज्ञापन सौंपा।
कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अजयराजसिंह चौहान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के साथ में कॉलेज स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों की सूची भी सौंपी गई। ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों के 75 फीसदी पद रिक्त है।
ऐसे में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। शीघ्र पद नहीं भरने पर कक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में सोनू गुर्जर, कुशाल सिंह राठौड़, अतुल चौधरी, अजय मीणा, धर्मवीर मीणा, दीपक मीणा, विष्णु, मोहसीन आदि शामिल थे।
रामगंजमंडी। कॉलेज स्कूलों में रिक्त पद भरने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन देते छात्र।