- Hindi News
- रामगंजमंडी रेलवे अंडरपास के लिए 22 जने क्रमिक अनशन पर रहे
रामगंजमंडी रेलवे अंडरपास के लिए 22 जने क्रमिक अनशन पर रहे
अंडरपास के लिए शीघ्र राशि जारी करने की मांग, रािश िमलने तक जारी रहेगा अनशन
आक्रोशितलोगों ने अंडरपास के लिए शीघ्र राशि जारी करने की मांग को लेकर गत बुधवार से उपखंड कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया था। यह सोमवार को छठें दिन भी जारी रहा। सोमवार को शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के उपशाखा अध्यक्ष मोहनलाल धाकड़, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, मांगीबाई, गौरव पोरवाल, मोतीलाल वर्मा, संयोग शर्मा, राहुल शर्मा, चंदन शर्मा, मनीष कुमार, सुल्तानसिंह, धर्मा गंगवाल, प्रहलाद पाटीदार, मोतीलाल अहीर, ब्रजराज मेहता, देवीलाल मेहर, रामकिशन, हीरालाल राठौर, विजयलाल किराड़, ग्यारसीराम किराड़, मांगीलाल किराड और संजय किराड़ अनशन पर बैठे। नागरिक मोर्चा सेवा संघर्ष समिति के अनुसार क्रमिक अनशन को प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग समर्थन दे रहे हैं। अंडरपास के लिए राशि मिलने तक अनशन जारी रहेगा।
रामगंजमंडी। अंडरपास के लिए उपखंड कार्यालय पर सोमवार को क्रमिक अनशन पर बैठे लोग।