पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईमास्ट लाइट, वॉकिंग ट्रैक का उद्घाटन

हाईमास्ट लाइट, वॉकिंग ट्रैक का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. शहरमें उंडवा रोड पर हरितिमा पट्टी पर लगाई गई तीन हाईमास्ट लाईट वॉकिंग ट्रैक का सोमवार शाम को विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने उद्घाटन किया। पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान विधायक ने हरितिमा पट्टी में पौधरोपण किया। कॉलोनीवासियों से इस पट्टी में एक-एक पेड गोद लेने की अपील भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मुकेश भाई पटेल ने की। इस दौरान जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा, एसडीएम एसडी मीणा, डीएसपी चंदनदान बारहट , भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, चैनसिंह, पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, शंभूसिंह शक्तावत, लक्ष्मीनारायण चोपड़ा आदि भी मौजूद थे।