सामुदायिक भवन का लोकार्पण आज
रामगंजमंडी. सलावदग्राम पंचायत के पीलिया खाळ और सलावद में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण मंगलवार को किया जाएगा। सरपंच देवीलाल रैगर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चंद्रकांता मेघवाल होगी। अध्यक्षता जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि बीडीओ जेपी मीणा अजयसिंह भदौरिया होंगे।