पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एड्स जागरूकता पर हुआ व्याख्यान

एड्स जागरूकता पर हुआ व्याख्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज में एड्स जागरूकता पखवाड़ा

भास्करन्यूज. रामगंजमंडी

राजकीयकॉलेज में चल रहे एड्स जागरूकता पखवाड़े के तहत सोमवार को एड्स पर व्याख्यान हुआ। इसमें शहर के सीएचसी के डॉ. गोविंद यादव ने एड्स से जुड़ी भ्रांतियां सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एड्स वायरस जनित बीमारी है। यह धीरे-धीरे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता समाप्त कर देती है। संक्रमित इंजेक्शन या ब्लड के उपयोग से एड्स हो सकता है। एड्स पीड़ित मां का दूध पीने से बच्चे को भी एड्स हो सकता है। इसमें सावधानी ही बचाव है। व्याख्यान के दौरान डॉ. यादव ने बच्चों से परिचर्चा की। प्राचार्य पीके वर्मा एचएन कोली ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. दिनेश शुक्ल ने किया। छात्रसंघ अध्यक्ष अजयराजसिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।

रामगंजमंडी। राजकीय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते व्याख्याता।