पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की बैठक में जयपुर जाने पर चर्चा

भाजपा की बैठक में जयपुर जाने पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. भाजपानगर देहात की बैठक सोमवार को देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि विधायक चंद्रकांता मेघवाल थी। बैठक में राज्य सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के जाने पर चर्चा की गई। इसके लिए सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा, चैनसिंह, पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, नरेंद्र काला, गौरीशंकर महात्मा, जुगराज सिंह हाड़ा, धर्मपाल घाटोड , अकलेश मेढ़तवाल आदि मौजूद थे।