अब मोबाइल पर मिलेंगे नवजात की देखभाल के टिप्स
प्रदेशमें गर्भवती महिलाओं को पहले उनके स्वास्थ्य के प्रति और बाद में नवजात की देखभाल के लिए मोबाइल पर टिप्स दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश में किलकारी योजना शुरू की गई है। प्रथम चरण में इसमें कोटा सहित दस जिलों को शामिल किया गया है। इस योजना में महिला को 18 महिनों तक यह वॉइस संदेश भेजे जाएंगे।
गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल से लेकर शिशु के जन्म के एक साल बाद तक स्वास्थ्य की दृष्टि से अपडेट रखने के लिए गत 24 दिसंबर को किलकारी योजना शुरू की गई है। इसमें पहले चरण में कोटा सहित दस जिलों को जोड़ा गया है। वहीं शेष सभी जिलों में भी मार्च 2016 से यह योजना लागू हो जाएगी। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को जानकारी प्रशिक्षण दिया है।
योजनामें तीन माह का गर्भकाल पूरा कर चुकी महिलाओं को शामिल किया
चिकित्साविभाग के अनुसार योजना में तीन माह का गर्भकाल पूरा कर चुकी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए गर्भवती महिला का मोबाइल नंबर प्रेगनेंसी चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम(पीसीटीएस) पर अपडेट किया जाएगा। पीसीटीएस पर गर्भवती महिला के मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद उसे गर्भ के चौथे माह से लेकर प्रसव होने के एक साल बाद तक हर सप्ताह के हिसाब से 72 वॉइस मैसेज भेजे जाएंगे।
हरमाह चार वॉइस मैसेज
हरमाह चार वॉइस मैसेज और 18 माह में कुल 72 वॉइस मैसेज को उक्त महिला को गर्भकाल से लेकर प्रसव काल के बाद तक किए जाएंगे।
मोबाइलपर वॉइस मैसेज आने से निरक्षर महिलाओं को भी लाभ
योजनाकी खास बात यह है कि इसमें मोबाइल पर वॉइस मैसेज आएंगे। यानि महिला को इन्हें पढ़ना नहीं होगा, बल्कि सुनकर ही पूरी जानकारी मिल जाएगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में निरक्षर महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलने लगेगा।
पहलेचरण में कोटा को भी शामिल किया
^किलकारीयोजना में पहले चरण में कोटा को भी शामिल किया गया है। यहां 24 दिसंबर से योजना लागू हो चुकी है। इसके तहत सभी आशा सहयोगिनियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जानकारी दी गई। ताकि इस योजना में अधिक से अधिक महिलाएं लाभांवित हो सके।
आरतीशर्मा, बीपीएम।