पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुनून हो तो औसत विद्यार्थी भी बन सकता है अच्छा उद्यमी

जुनून हो तो औसत विद्यार्थी भी बन सकता है अच्छा उद्यमी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज. रामगंजमंडी

निमाणाराजकीय कॉलेज में युवा विकास केंद्र की ओर से बुधवार को उद्यमिता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बूंदी कॉलेज के व्याख्याता डॉ. डीके शुक्ला ने विद्यार्थियों को उद्यमिता पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक औसत दर्जे का विद्यार्थी भी अपने मन में जिज्ञासा जागृत करके अच्छा उद्यमी बन सकता है। इसके लिए आवश्यक है, उसके मन में जुनून हो और परफेक्शन आदत बन जाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सरिता भार्गव ने लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। युवा विकास केंद्र प्रभारी डॉ. शशि मंडोत ने केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. केएम गवेंद्रा और डॉ. एचएन कोली भी मौजूद थे। छात्रसंघ उपाध्यक्ष विशाल राठौर ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...