पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 दिन में 64 लाख वसूले साढ़े तीन करोड़ अभी बाकी

10 दिन में 64 लाख वसूले साढ़े तीन करोड़ अभी बाकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम की ओर से बकाया वसूली के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रखा है। बीते दस दिनों में निगम ने करीब 64 लाख रुपए वसूल किए। इसके बावजूद उपभोक्ताओं पर अभी करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए बकाया है। इसकी वसूली के साथ बकाया जमा नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।

पूर्व में हुई वसूली के बावजूद अब एक महीने का बिल और बढ़ने से एईएन कार्यालय की अधीन उपभोक्ताओं पर बिजली निगम के तीन करोड़ 47 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। ऐसे में बकाया वसूली के लिए निगम ने युद्ध स्तर पर अभियान चला रखा है। बकाया जमा नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार फरवरी में बीते दस दिनों में बुधवार तक बिजली निगम ने 64.17 लाख रुपए वसूल किए हैं। केवल बुधवार को ही 14 लाख रुपए की वसूली की गई।

बीते दस दिनों के दौरान बकाया जमा नहीं कराने वाले 97 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। वहीं 23 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जुर्माना जमा करवाकर वापस कनेक्शन करवाए हैं। अधिकारियों के अनुसार बकाया वसूली के लिए उच्चाधिकारियों ने विशेष निर्देश दे रखे हैं। इसके लिए अभी युद्ध स्तर पर यह काम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...