अब महेंद्र रामगंजमंडी के सीआई
रामगंजमंडी| शहरमें सीआई के पद पर बुधवार को महेंद्र मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया। यहां पर पूर्व में तैनात सीआई हर्षराज सिंह खरेड़ा का झालावाड़ तबादला हो गया है। खरेड़ा सोमवार को यहां से रिलीव हो गए थे। उनके स्थान पर लगाए गए मीणा ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। मीणा इससे पहले सुकेत थाना प्रभारी लगे हुए थे। वे कुछ समय पूर्व ही इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए हैं। वहीं थाना में द्वितीय अधिकारी के रूप में तैनात रामभरोसी मीणा काे कनवास थाना प्रभारी लगाया गया है। उन्हें बुधवार शाम को यहां कोतवाली में विदाई दी गई।