पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्राफा व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

सर्राफा व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोलाख रुपए से अधिक के सोना-चांदी खरीदने के लिए पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को शहर में भी सर्राफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे शहर में ज्वैलर्स की सभी दुकानें बंद रही।

केंद्र सरकार ने हाल ही में नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत दो लाख रुपए या इससे अधिक के सोना-चांदी या जेवर खरीदने के लिए उपभोक्ता को पैन कार्ड देना होगा। इस नियम का सर्राफा व्यवसायी विरोध कर रहे हैं। सर्राफा यूनियन ने बुधवार को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय बंद का आह्वान किया था। इसके तहत शहर में भी सर्राफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले और कारोबार बंद रखा। सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष दिलीप सर्राफ ने बताया कि इस नियम से कारोबार प्रभावित होगा। सभी व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...