पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए नियम के विरोध में खाद बीज व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, ज्ञापन

नए नियम के विरोध में खाद-बीज व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खादएवं पेस्टीसाइड के लिए कृषि स्नातक की अनिवार्यता को लेकर खाद-बीज विक्रेता पशोपेश में पड़ गए हैं। इस अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत क्षेत्र के खाद-बीज, पेस्टीसाइड विक्रेताओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। साथ ही प्रधानमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया गया कि खाद-बीज पेस्टीसाइड के पुराने विक्रेताओं के साथ नए लाइसेंस लेने वालों के लिए कृषि स्नातक की अनिवार्यता लागू की गई है। इससे व्यपारियों की परेशानी बढ़ गई है। जो पुराने व्यापारी है, वे इस उम्र में पढ़ाई करने कहां जाएंगे। लाइसेंसधारी व्यापारी को पांच नवंबर 2017 तक यह योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है, जबकि कोई भी पाठ्यक्रम तीन वर्ष से कम का नहीं है। इस नियम से परेशानी बनी है। ज्ञापन में शिक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...