राज्यमंत्री टीटी का स्वागत
कोटासे झालावाड़ जा रहे श्रम राज्यमंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी का भाजपाइयों की ओर से नेशनल हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम और सिख समाज के प्रदेशाध्यक्ष बच्चनसिंह सलूजा के नेतृत्व में फूलमालाओं आतिशबाजी के साथ मंत्री टीटी का स्वागत किया गया। इस दौरान कृषि उपजमंडी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राजा, लव शर्मा, ओम जैन, विनोद गुप्ता, राजू शर्मा, अशोक मीणा, मनोज शर्मा, मनदीपसिंह, बबलू गांधी, धर्मराज गुर्जर आदि मौजूद थे। इस दौरान सलूजा ने खनन क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
लेबरकार्ड के फायदे बताए: सुकेत। प्रदेशके श्रम मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी के सुकेत आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पाल ने उपस्थित लोगो को लेबर कार्ड के बारे में जानकारी दी उनके फायदे बताए। सभी लोगों को जो मजदूरी कर रहे छोटे मोटे काम कर रहे हैं, उन्हें लेबर कार्ड बनवाने के लिए कहा। इस अवसर पर रामगंजमंडी के पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गौतम, कृषि उपज मंडी चेयरमैन नरेंद्र राजा, बच्चनसिंह सलूजा, नरेंद्र व्यास, सुनील गौतम, शाकिर जंग, रवि गौतम, रामकल्याण नावरिया, विकास चौहान, मनोज राठौर, बंटी राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुकेत। श्रम मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
रामगंजमंडी। मंत्री सुरेंद्रपालसिंह का स्वागत करते भाजपाई।