रामगंजमंडी में वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से
रामगंजमंडी. शहरमें वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 15 फरवरी से प्रारंभ होगी। इसके लिए प्रतियोगिता संचालन समिति की बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी गई।
कल्पतरू जन कल्याण संस्थान की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड की एक टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता संयोजक कृषि उपजमंडी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राजा ने बताया कि प्रत्येक खिलाडी उसी वार्ड का होना आवश्यक है। बैठक में अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।