पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाई साल से लोगों का पैसा नगर पालिका में, खतरा बरकरार

ढाई साल से लोगों का पैसा नगर पालिका में, खतरा बरकरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी वार्ड नंबर 15 में बसी कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाईन हटाने के लिए कॉलोनीवासियों ने करीब ढ़ाई साल पहले ही रुपए पालिका में जमा करवा दिए। इसके बावजूद आज तक लाईन शिफ्ट नहीं करने से लोग हादसे के डर के बीच जी रहे हैं। इस समस्या के निराकरण की मांग को लेकर पार्षद ममता गौतम ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में गोरधनपुरा गांव के रास्ते पर खसरा नंबर 231 छगन जी की बाडी में बसी कॉलोनी में कई मकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाईन गुजर रही है। सन् 2013 में लगे प्रशासन शहरों के संग शिविर में जनसहभागिता योजना के तहत इस लाईन को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। इस पर बिजली निगम ने 21 फरवरी 2013 को छह लाख 40 हजार 613 रुपए का डिमांड जारी कर दिया। कॉलोनीवासियों ने इसके आधे करीब तीन लाख 20 हजार रुपए जुलाई 2013 में ही नगरपालिका में जमा करवा दिए। इस बात को ढाई साल हो गए हैं, इसके बावजूद अभी तक पालिका ने यह राशि बिजली निगम में जमा नहीं करवाई। जिससे अभी तक हाइटेंशन लाईन शिफ्ट नहीं हो पाई और लोग हादसे की आशंका के बीच जी रहे हैं। पार्षद गौतम ने एसडीएम एसडी मीणा से मांग की है कि दोनों विभागों को पाबंद कर तुरंत लाईन शिफ्ट करवाई जाए।

खबरें और भी हैं...