आज के परिवेश में सभी छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के उपाय सीखना आवश्यक
नोडलकेन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतभाटा में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिंसिपल पूनम भटनागर ने किया। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में सभी छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के उपाय सीखना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप महिलाओं को समर्थ एवं शक्तिशाली बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिए जा रहे है। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता कलिका जैन ने कहा कि छात्राएं समर्थ एवं शक्तिशाली बने।
अपनी सहायता के लिए के लिए दूसरों पर निर्भर रहे। खुद समस्याओं को दूर करना सीखे। यह आत्म रक्षा के गुर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को काबू में कराने के साधन बन सकते हैं। सभी छात्राएं साहसी बनें। रेणु कांकरिया और अमिता शर्मा ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। पहले दिन आत्मरक्षा के गुर सिखाए। यह प्रशिक्षण 18 फरवरी तक मानव मन्दिर स्टेडियम पर हाेगा आभार व्याख्याता उपमा गर्ग, संचालन ओम प्रकाश राठौर ने किया। प्रशिक्षण शिविर में ईलाबिलू, शंभूलाल दशोरा, शारदा शर्मा, सुषमा नीमा, माया वैष्णव ,कविता शर्मा एवं शिक्षिकाएं मौजूद थी।
सिखाएंआत्मरक्षा के गुर
रामगंजमंडी.सर्वशिक्षा अभियान की ओर से शहर के महावीर नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में दस दिवसीय सक्षम गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं गए। मास्टर ट्रेनर दयाल सिंह ने छात्राओं को जूड़ो-कराटे के साथ आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया। इसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार अनूप सिंह और विशिष्ट अतिथि चतुर्भुज शर्मा संस्था प्रधान सराेज गौतम थी। बालिका शिक्षा प्रभारी देवकिशन नागर ने सक्षम की जानकारी दी। इस अवसर पर बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
रामगंजमंडी। स्कूल मंे छात्राओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर।