6 वर्ष तक के बच्चों को खिलाएंगे गोलियां
6 वर्ष तक के बच्चों को खिलाएंगे गोलियां
इसमौके पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम भी आयोजित होगा। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों एवं निजी, सरकारी स्कूलों में सभी स्टूडेंट्स को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। वंचित रहे स्टूडेंट्स को 15 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए सभी सामग्री दवाइयां, गोलियां रिपोर्टिंग प्रोफार्मा आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में भिजवा दी गई है।
खिलाएंगेगाेलियां
रामगंजमंडी.उपखंडस्तर पर मंगलवार को डी-वार्मिंग कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसके तहत सभी आंगनबाड़ी में बच्चों को सिरप एवं सभी सरकारी निजी स्कूलों में एडबेंडा जोल की गोलियां खिलाई जाएगी। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही इसी दिन शिशु स्वास्थ्य दिवस भी मनाया जाएगा। इसके तहत शिशु विशेषज्ञ की ओर से 5 वर्ष तक के बच्चों की जांच की जाएगी।