सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग
रामगंजमंडी| खैराबादसे कैथूली तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग को लेकर विधायक ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र लिखा है। विधायक मेघवाल ने पत्र में बताया कि कैथूली में प्रसिद्ध जैन तीर्थ है। यहां पर बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कैथूली के लिए खैराबाद से गाेयंदा होते हुए वर्षों पुराना मार्ग हैं।