कॉलेज विद्यार्थियों को दी विदाई
रामगंजमंडी| जटियाकॉलेज में मंगलवार को विदाई समारोह पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कला वाणिज्य संकाय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। साथ ही कॉलेज में खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा थी। विशिष्ट अतिथि प्रमोद शर्मा रहे। संचालन डॉ सुनीता जोशी आरती रॉय ने किया। सचिव निशिथ शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने आभार व्यक्त किया।