पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिकनिक स्पॉट बनाने तालाब का स्वरूप बदला जाएगा

पिकनिक स्पॉट बनाने तालाब का स्वरूप बदला जाएगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहू नदी पर मिनी डैम बनाने को देखा मौका

इधर, तमलाव में पानी के लिए महिलाओं में रोज हो रहे हैं झगड़े

मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना के तहत उपखंड क्षेत्र में 17 स्थानों पर बारिश का जल सहेजने के लिए कार्य किया जा रहा है। इनमें इसी बारिश में व्यर्थ बहने वाले पानी का संग्रहण किया जाएगा। वहीं शहर के समीप नाले पर बनाए जा रहे तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए तालाब की डिजाइन में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने प्रदेश में जन सहयोग से बारिश का पानी सहेजने के लिए गत 27 जनवरी को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत उपखंड क्षेत्र में 17 स्थानों पर तालाब, तलाई, एनिकट आदि बनाकर बारिश में व्यर्थ बहने वाले पानी का संग्रहण किया जाएगा। विभिन्न विभागों के माध्यम से होने वाले इस कार्य में औद्योगिक इकाइयों, व्यापारियों, संस्थाओं आदि का भी सहयोग लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले यह कार्य पूरे कर लिए जाए। इसलिए क्षेत्र में भी युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। शहर में सुकेत रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित वन विभाग की जमीन पर नाले के पानी को रोकने के लिए विशाल तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इस तालाब की पाल करीब 600 मीटर लंबी होगी। शहर के समीप होने से इसे ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। ऐसे में इस तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को एसडीएम एसडी मीणा, वन विभाग के एसीएफ जयसिंह अन्य अधिकारियों और काम में सहयोग कर रही कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ यहां पर पहुंचे।

रावतभाटा। झालरबावड़ी पंचायत के तमलाव गांव में पानी का इंतजार करती महिलाएं।

रामगंजमंडी। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत बनाई मायला में बनाया जा रहा तालाब।

खबरें और भी हैं...