पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 46 बरस का हुआ राणा प्रताप सागर बांध, प्रदेश को बिजली पानी और रोजगार दे रहा है

46 बरस का हुआ राणा प्रताप सागर बांध, प्रदेश को बिजली-पानी और रोजगार दे रहा है

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। चंबल पर बने प्रदेश के सबसे बड़े राणा प्रताप सागर बांध ने मंगलवार को 46 साल पूरे कर लिए। 9 फरवरी 1970 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरागांधी ने इस बांध को राष्ट्र को समर्पित किया था। इस बांध पर पनबिजलीघर में 43-43 मेगावाट क्षमता की 4 इकाइयां और 220-220 मेगावाट क्षमता के 6 परमाणु बिजलीघर उत्पादन कर रहे हैं एवं दो 700-700 मेगावाट क्षमता के निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा भारी पानी संयंत्र भी इसी बांध पर निर्भर है। वहीं न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्पलेक्स का निर्माण भी शुरू हो गया है। इस बांध से रामगंजमंडी, झालावाड़ को भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। भीलवाड़ा भी पानी भेजा जाएगा। अब यह बहुउद्देशीय बांध हो चुका है। इससे हजारों लोगों को रोजगार, प्रदेश को बिजली और पानी मिल रहा है। पहला फोटो निर्माण के समय का, दूसरा वर्तमान का। इंसेट में बांध राष्ट्र को समर्पित करतीं इंदिरा गांधी।

खबरें और भी हैं...