पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा पहुंचीं गाड़िया लुहार बच्चों के बीच
रामगंजमंडी |शहर मेंएनजीओ की ओर से मारवाड़ा चौराहा पर संचालित विद्या निधि शाला में पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा पहुंची और बच्चों से चर्चा की। यहां पर कोटा की भामाशाह संध्या कुमार ने अपना जन्मदिन भी गाडिया लुहारों के बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शर्मा ने बच्चों से कई सवाल पूछे और सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने यहां पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की बात भी कही, ताकि बच्चों को पोषाहार मिल सके। इस दौरान यूनि कल्चर ट्रस्ट के स्थानीय अध्यक्ष नरेश शर्मा, अजयराजसिंह, राजेंद्र धानिया, धनराज, अंकुर सक्सेना, सौरभ शर्मा आदि मौजूद थे।