सड़कों पर गड्ढों की भरमार
उजोली|रूपनगढ़ सेपनेर, नोसल, कोटड़ी, नावां जाने वाली रोड पर गड्ढों की भरमार होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी के साथ ही गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद चारों ओर सड़कों पर गडढे और धूल होने से इन रास्तों से आवागमन करना किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं है। सड़क के नाम पर डामर पूरी तरह उखड़ चुकी है और सिर्फ गहरे गड्ढे ही है। ग्रामीणों ने बताया कि ये रोड कईं गांवों को जोड़ती है और नावां सीकर तक जाती है। जिसको आज डबल या सिक्सलेन बनाना था लेकिन आज ये रोड बदहाली की शिकार हो रही है।