भाजपा कार्यकर्ता आज होंगे रवाना
कांग्रेसी लेंगे धरना प्रदर्शन में भाग
पंचायत चुनावों के लिए रहें तैयार
भास्कर न्यूज| मदनगंज किशनगढ़
विधायकभागीरथ चौधरी के आवास पर शुक्रवार दोपहर किशनगढ़ विधान सभा में भाजपा के तीनों मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जयपुर अमरूदों के बाग में आयोजित होने वाली रैली के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया और भाजपा सरकार की उपलब्धियाें से अवगत कराया। विधायक चौधरी के नेतृत्व में किशनगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा बूथ रैली में भाग लेने के लिए जयपुर जाएंगे।
इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने तीनों मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बना कर जनता का विश्वास जीता है और राजस्थान को एक बार फिर से अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा किया है। मंत्री देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री की विशेष नजर अजमेर के विकास पर है। उन्होंने किशनगढ़ के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए कई प्रकार के कार्यो को स्वीकृत किया है। यथा नसीराबाद से किशनगढ़ तक स्टील की पाइपलाइन, शहर की मुख्य लाइफ लाइन रूपनगढ़ रोड, मदनगंज मुख्य बाजार की सड़क रेलवे फाटक परासिया तक, खोड़ा गणेश रोड का निर्माण इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत पर गौरवपथ का निर्माण सहित अनेक जनोपयोगी कार्य किए हैं। विधायक चौधरी ने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा के प्रत्येक ग्रामपंचायत से एक बस रैली में भाग लेने के लिए जाएगी। किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में सरदार सिंह की ढाणी, कृष्णापुरी, नया शहर, पुराना शहर, डाक बंगला, हाउसिंग बोर्ड, मेहनत नगर से बसों का संचालन होगा इसके साथ ही निजी वाहनो से कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। जयपुर के लिए शनिवार सुबह आठ बजे विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ता एक साथ रवाना होंगे। इस दौरान सिलोरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, अरांई मंडल अध्यक्ष निर्मल भंडिया शहर मंडल अध्यक्ष नेमीचन्द जोशी ने रैली के लिए की गई तैयारियों से अवगत कराया। इस दौरान किशनगोपाल दरगड़, श्यामसुंदर वैष्णव, मनोहर तारानी, समरथ सिंह, शंभू शर्मा, मांगीलाल अग्रवाल, सभापति गुणमाला पाटनी, महेन्द्र पाटनी, उपसभापति राकेश काकड़ा, वेदप्रकाश दाधीच, सूर्य प्रकाश शर्मा, राजू शर्मा, राजू बाहेती, भाजयुमो जिलामंत्री राजेन्द्र नुवाद, प