अतिक्रमण हटाने के लिए किया सर्वे
मदनगंज-किशनगढ़|नगर परिषदअधिकारियों ने बुधवार को रूपनगढ रोड पर सड़क निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमण काे देखा और व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे अपने अतिक्रमण स्वत: हटा लें अन्यथा सामान जब्त किया जाएगा और नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सर्वे के दौरान उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, आयुक्त संजय देवल, रमेश राठी, भाजपा नेता महेन्द्र पाटनी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सभी ने रूपनगढ़ रोड पर गांधीनगर थाना के आगे सड़क का शुभारंभ किया। रूपनगढ़ रोड पर फोर लाइन सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में दोनों ओर व्यापारियों द्वारा किया गया अतिक्रमण बाधा पहुंचा रहा है। जिसकी शिकायत सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन सहित उपखंड अधिकारी को दी। इस पर उपखंड अधिकारी ने आयुक्त को निर्देश दिए कि वे पूरे मार्ग का सर्वे करें। सभी अधिकारियों ने गांधी नगर थाने से आगे सड़क का शुभारंभ किया। पूर्व में बन रही सड़क का अवलोकन किया। ठेकेदार के कर्मचारियों को सड़क निर्माण टेंडर की शर्तो के अनुसार करने के निर्देश दिया।
शीघ्रशुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान : आयुक्तदेवल ने बताया कि रूपनगढ़ रोड पर शीघ्र की अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया जाएगा।
सड़क निर्माण अतिक्रमण का अवलोकन करते नगर परिषद आयुक्त अन्य।