पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तैयारियों का लिया जायजा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तैयारियों का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरमाड़ा तिलोनिया|मुख्यमंत्री वसुंधराराजे 15 दिसंबर को अपने अजमेर दौरे के दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से ग्रामीणों से रूबरू होंगी। जिला परिषद अधिकारी लालाराम गुगरवाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत हरमाड़ा में काॅन्फ्रेंसिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सभा का अवलोकन किया और दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर रूपनगढ़ एसडीएम हरि सिंह लंबोरा, तहसीलदार अरुण शर्मा, पंचायत समिति के कार्यवाहक बीडीओ आर जोधावत सहित अन्य अधिकारियों ने आईटी सेंटर हरमाड़ा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सीईओ लालाराम गुगरवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह लंबोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भामाशाह कार्ड वितरण करने के लिए 15 दिसंबर को अजमेर आएंगी। इस दौरान वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ग्रामीणों से रूबरू होंगी।

ग्रामसभा में आए अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या बताते ग्रामीण।