प्राइवेट स्कूल भी डीवर्मिंग योजना में शामिल
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़
राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस पर बुधवार को प्राइवेट स्कूलों सहित तमाम स्कूलों के विद्यार्थियों को एलफेंटा जोल 400 एमजी दवा दी जाएगी। रूपनगढ़ रोड स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर डीवार्मिंग की दवा का वितरण सभी स्कूलों को कर दिया गया है।
प्रशिक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी स्कूलों में किया जाएगा और शेष विद्यार्थियों को 15 फरवरी को दवा दी जाएगी। मालूम हो कि कृमि नियंत्रण के लिए सात जनवरी से शिविर का आयोजन किया जा रहा था। शिविर में दवा देने वालों को प्रशिक्षित किया गया।
बीसीएमएचओ एस चतुर्वेदी ने बताया कि इस अभियान के लिए टीमों का गठन किया गया है जो ब्लाॅक के सभी राजकीय निजी स्कूलों में बच्चों को दवा देंगे। इस अभियान में निजी स्कूल, राजकीय स्कूल, मदरसा, संस्कृत स्कूल के संस्था प्रधानों सहित प्रभारियाें को भी दायित्व दिया गया है। ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह दवा 6 से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को पिलाई जाएगी।
15को भी दी जाएगी दवा
प्रशिक्षकसूर्यदेव शर्मा ने बताया कि दस फरवरी को जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे उन्हें यह दवा 15 फरवरी को भी खिलाई जाएगी। इस दिन माता पिता भी अपने बच्चे को स्कूल लाकर दवा खिला सकते हैं।