पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगन में खूंटे से बंधी गाय को ले गया पैंथर

आंगन में खूंटे से बंधी गाय को ले गया पैंथर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साबला (डूंगरपुर)। भाटोलीगांव में शनिवार रात को एक पैंथर ने घर के आंगन में खूंटे से बंधी गाय का शिकार किया।

रात करीब 2 बजे धूला मीणा के आंगन में बंधी गाय काे पैंथर घसीटते हुए डूंगरीपाड़ा के जंगल में ले गया। सुबह धूला ने देखा तो गाय नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद वन विभाग को सूचना दी। जंगल में पैंथर ने गाय का बचा-खुचा हिस्सा मिला। फोरेस्टर रामेश्वर पाटीदार, वनपाल शंभुसिंह चौहान ने आकर पदचिन्हों का मुआयना किया।

साबला से पशु चिकित्सक डॉ. स्वर्णसिंह राजावत को बुलाया गया। शव का पोस्टमार्टम किया गया। उपसरपंच चंदनसिंह ने बताया कि क्षेत्रवासी पैंथर की दहशत से छुटकारा चाहते हैं।इसके लिए बड़े प्रयासों की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...