शिव शक्ति गरबा मंडल का गठन
साबला। कस्बेके समीप के नया टापरा गांव में बुधवार को शिव शक्ति गरबा मंडल का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुखदेव बारिया, सचिव अरविंद निनोमा, उपाध्यक्ष माेतीलाल निनोमा, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र बारिया, संगठन मंत्री नरेंद्र बारिया तथा महामंत्री रामलाल बारिया को बनाया गया। इसके अलावा इस मौके पर कई अन्य पदों के लिए भी नियुक्ति कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। साथ ही कई सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।