नयाटापरा में रोडलाइट लगाने की मांग
साबला.नयाटापरा गांवके लोगों ने गांव के मुख्य मार्गों पर रोडलाइट लगाने की मांग रखी। ग्रामीण हीरालाल, अरविंद ननोमा, रमेश मीणा, डायालाल, कैलाश रेटुवा, नितेश साद ने बताया कि गांव में पिछले पांच वर्ष से रोड लाइट लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन ग्राम पंचायत इस मांग को पूरा नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र रोड लाइट लगाने की मांग रखी।