पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों की घोषणा हुई लेकिन बजट नहीं मिला

विकास कार्यों की घोषणा हुई लेकिन बजट नहीं मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के बाद संभाग स्तर पर हुई मंत्रीमंडल की बैठक में जिले के विकास को लेकर घोषणाएं तो की गई, लेकिन उनके लिए बजट नहीं मिल रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण को लेकर घोषणाएं की थी, लेकिन इन कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सड़क निर्माण के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास अटके पड़े हैं।

यह हकीकत बुधवार को हुई बैठक में सामने आई। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में प्रभारीमंत्री अर्जुनलाल गर्ग, प्रभारी सचिव विक्रमसिंह, कलेक्टर इंद्रजीतसिंह और चारों विधायकों की मौजूदगी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विधायक सुशील कटारा, अनिता कटारा, देवेंद्र कटारा, गोपीचंद मीणा, जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, उप प्रमुख मणीलाल चावला, एडीएम अशोक कुमार, सीईओ परशुराम धानका मौजूद थे।

अपनीबाद में सीएमओ की प्राथमिकता पहले : सड़कनिर्माण के संबंध में भेजे जाने वाले प्रस्तावों को लेकर प्रभारीमंत्री गर्ग ने विधायकों से कहा कि आप अपनी प्राथमिकता बाद में रखें। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सीएमओ के समक्ष आई मांग को पहले देखें।

अखबारपढ़ा था क्या, नहीं पढ़ा तो अब शुरू कर दो : समीक्षाबैठक के दौरान प्रभारीमंत्री गर्ग ने दैनिक भास्कर के बुधवार के अंक में जर्जर लाइनें नहीं बदली, पानी का संकट शीर्षक से प्रकाशित खबर के बारे में जलदाय विभाग के अधिकारी से जानकारी चाही तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंत्री ने अधिकारी से कहा कि आज का अखबार पढ़ा है कि नहीं। शहर की समस्या को लेकर अखबार में बड़ी खबर प्रकाशित हुई है और आपको इसकी जानकारी ही नहीं है। मंत्री ने अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर की पानी की सप्लाई को सुधारा जाए और समय रहते लीकेज की समस्या को भी दूर किया जाए।

यह थी घोषणाएं और यह है प्रोग्रेस

डूंगरपुर. जिला परिषद के ईडीपी सभागार में बैठक लेते प्रभारी मंत्री अर्जुनलाल गर्ग।