- Hindi News
- सुपार्श्वनाथ मंदिर में प्रतिमा की स्थापना
सुपार्श्वनाथ मंदिर में प्रतिमा की स्थापना
साबला| बनारसनगरी रींछा में आचार्य सुनील सागर ससंघ के सानिध्य में चल रहे पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को सुपार्श्वनाथ मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई। साथ ही क्षुल्लिका अभिन्नमति की दीक्षा का आयोजन हुआ। आचार्य सुनील सागर ने मूर्ति स्थापना शिखर स्थापना कराई। महाराज के सानिध्य में जिन बिंबों को लाने, मंदिर पट्टोदघाटन, जिन बिंब स्थापना, कलश ध्वज दंडारोहण, श्रुत स्कंध यंत्र, सम्मान समारोह महाप्रसाद हुआ। मंदिर पर शिखर स्थापना की गई। साथ ही बांसवाड़ा निवासी मोहनबाई प|ी केसरीमल डागरिया ने क्षुल्लक दीक्षा ली। महाराज ने उनका नाम क्षुल्लिका अभिमन्नमति रखा।
महाराज ने धर्मसभा में कहा कि दृढ़ निश्चय और कठोर मेहनत के साथ धैर्य बहुत महत्वपूर्ण है। धैर्य के अभाव में सारी संकल्पनाएं अधूरी रहती है। यदि कोई गर्भवती माता धैर्य धारण करे तो बच्चा स्वस्थ नहीं हो सकता। बच्चे के सुंदर भविष्य के लिए मां को भी नौ महीने तक धैर्य रखना पड़ता है। पंडित महावीर जैन का स्वागत किया गया।
साबला. रींछा में प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आचार्य का पादप्रक्षालन करते श्रद्धालु।
साबला. रींछा में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मंदिर पर ध्वजा चढ़ाते श्रद्धालु।