- Hindi News
- सोम कमला बांध की नहरों में पानी नहीं, किसानों में रोष
सोम कमला बांध की नहरों में पानी नहीं, किसानों में रोष
साबला। कस्बेके पास ही के गांव नमाटापरा में गुजरने वाली सोम कमला आंबा बांध की नहरों में पानी की आवक नहीं हैं। इस कारण फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों की आस खत्म हो गई है। इस मसले को लेकर नमाटापरा अहारी फला के किसानों ने बताया कि नहरों में एक माह पहले पानी की आवक शुरू हो गई थी। लेकिन गांव की नहर में पानी अभी भी नहीं पहुंचा है। इससे उनकी फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा गांव के ही अरविंद ननोमा, रमेश मीणा, महेंद्र, तुलसीराम और हीरालाल ने बताया कि बांध कर्मचारियों की लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। साथ ही बताया कि गांव के कई किसानों ने स्वयं ही एकजुट होकर नहरों की सफाई की। ताकि किसानों को पानी मिल सके।