- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से संदिग्ध बालक को इलाज के लिए उदयपुर भेजा
स्वाइन फ्लू से संदिग्ध बालक को इलाज के लिए उदयपुर भेजा
शिक्षकों ने पदोन्नति सूची में वेतन विसंगति दूर करने की मांग रखी
पिंडावल| गांवमें एक स्वाइन फ्लू संदिग्ध बालक होने की जानकारी मिली है। बालक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा है। इस पर उसके परिजन उसे शनिवार को इलाज करवाने उदयपुर ले गए थे। जहां उसकी स्वाइन फ्लू की जांच भी की गई। इसके बाद वे वापस घर लौट आए। रविवार को स्वाइन फ्लू की जांच में पॉजिटीव आने की सूचना के बाद वह परिवार वापस उदयपुर के लिए रवाना हो गया। हालांकि इस बारे में चिकित्सा विभाग से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साबला अस्पताल के प्रभारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि बालक के स्वाइन फ्लू संदिग्ध होने की सूचना मिली है। उसके बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।