- Hindi News
- रीछा में प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभायात्रा
रीछा में प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभायात्रा
कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और वीर रस की कविताओं ने श्रोताओं को भौर तक रोके रखा
टोनी मेमोरियल क्रिकेट स्पर्धा शुरू
साबला| जैनआचार्य सुनिल सागर महाराज ने रीछा गांव में चल रहे पंच कल्याण प्राण-प्रतिष्ठ महोत्सव में विशाल धर्म सभा को संबोधित किया। आचार्य ने कहा कि दृष्टि का टेढ़ापन ही सारी समस्याआं का मूल कारण है। विचारों में नकारात्मकता हो तो सुंदर संसार भी बदसूरत दिखाई देता है। यदि मन प्रसन्न हो तो कांटो में भी खुबसूरती दिखाई देती है। असली श्रृंगार गहनों से नहीं बल्कि विचारों की खुबसूरती से होता है।
रीछा में निर्मित बनारl नगरी में संबोधित करते हुए भगवान सुपार्श्वनाथ के आहार ग्रहण के अवसर पर कहा कि ज्ञान ही हर समस्या के समाधान की मास्टर की है। ज्ञान के साथ जब निर्माेहता होती है तो ज्ञान उद्वार कर देता है जबकि ममता और आसक्तिपूर्वक ज्ञान हमे संसार में भटका देता है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष पूर्व जब वे मुनि अवस्था में तब उन्होंने रीछा आकर समाज को प्रेरणा दी थी मंदिर का निर्माण की। धर्मसभा में विरेंद्र के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में चातुमार्स का निवेदन किया। शाम को कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। जिसमें देशभर से कवियों ने अपनी प्रस्तुती दी। जिसमें अशोक चारण जयपुर, सुनिल मुम्बई, शालिनी सरगम दिल्ली, सिद्वार्थ देवल उदयपुर, दीपक पारिख भीलवाड़ा, मनोज गुर्जर मावली, पार्थ नवीन प्रतापगढ़, बलवंत बल्लु केशरीयाजी के कवियों ने मंच को बांधे रखा। संचालन बलवंत बल्लु ने किया। इस अवसर पर महावीर जैन, विनोद जैन, शिखरमल जैन, शंकरमल जैन सहित समाजबंधु मौजूद थे।
डूंगरपुर. टोनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को लक्ष्मण मैदान पर शुरु हुई। जावेद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला मैच ग्रीन स्टार और शाइनिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें ग्रीन स्टार विजयी रहा। इसी प्रकार दूसरा मैच इलेवन स्टार और विजयी क्लब के बीच हुआ। जिसमें इलेवन स्टार विजेता रहा। प्रतियोगिता के तहत बुधवार को कपिल क्लब का इंडियन क्लब और राज क्लब का गुरुकुल क्लब के साथ मैच होगा।
साबला. रीछा में मंगलवार को प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद कवि।
साबला. रीछा में मंगलवार को प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाजबंधु।