झौथरी और साबला क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी
डूंगरपुर। डूंगरपुरशहर सब डिविजन से जुडे विकासनगर, गैजी और झौथरी परिक्षेत्र में शनिवार को सुबह 10 से 5 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। जेईएन संजय हडात ने बताया कि रखरखाव के काम के लिए कलाल घाटा से झौथरी तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। साबला.साबलापरिक्षेत्र में बेणेश्वर मेले से पूर्व रखरखाव के लिए सुबह 10 से 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। एईएन कैलाश ने बताया कि 33 केवी के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिससे साबला परिक्षेत्र में आने वाले समस्त गांवों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।