साबला व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
साबला। व्यापारमंडल साबला का शपथ ग्रहण और कार्यकारिणी का गठन बुधवार रात को दिगम्बर जैन नोहरे में हुआ।
मुख्य अतिथि बसंतलाल सर्राफ, विशिष्ट अतिथि जवाहरलाल मेहता, राजेंद्र गांधी, मनोहर सेठ, सरपंच डायालाल, अशोक भुता, जयंतिलाल जैन थे। चुनाव अधिकारी देवराम मेहता, मनोहर शास्त्री, मुकेश भावसार के निर्देशन में मंत्रीमंडल का गठन किया।जिसमें अध्यक्ष जयंतिलाल पारेख, उपाध्यक्ष पंकज वेडा, कोषाध्यक्ष मनोजकुमार पारेख, सचिव मनोज भावसार, महामंत्री कांतिलाल शर्मा, सूचना प्रभारी जयेशकुमार सेवक, संगठन मंत्री धूलजी कलाल को बनाया गया। संचालन अजित भुता ने किया। इसके बाद मंत्रीमंडल को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर साबला व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद थे।
व्यापार मंडल साबला के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी।