सड़क की घोषणा अगस्त 2014 में काम नहीं हो पाया फरवरी 16 तक
{यह होनाथा : सड़कको सात मीटर चौड़ा करना था
}घोषणा: अगस्त 2014
}स्वीकृति: नवंबर 2015
}वर्क ऑर्डर:दिसंबर2015
}खर्च :साढ़ेचार करोड़
{सरकार कीअनदेखी : अगस्त2014 में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सड़क की घोषणा की गई थी और बजट दिया दिसंबर 2015 में
भास्कर संवाददाता|साबला
सरकारकी लापरवाही का खामियाजा इस बार वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भुगतना होगा। साबला से बेणेश्वर की सात किमी. सड़क काफी खराब है। बेणेश्वर के विकास और सड़क निर्माण को लेकर भाजपा सरकार की ओर से बड़े बड़े दाव किए गए, लेकिन पूरे एक साल में सरकार सात किमी. की सड़क तक नहीं बना पाई। साबला से बेणेश्वर सड़क को चौड़ा करने के लिए भाजपा सरकार ने सरकार आपके द्वार अभियान के दौरान इस सड़क को बनाने की घोषणा की थी लेकिन इसके लिए बजट जारी करने में इतनी देरी कर दी कि मेले से पहले अब सड़क नहीं बन पाएगी। ऐसे में फरवरी माह में यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जर्जर सड़क ही नसीब होगी।
बेणेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्ज है, लेकिन यहां तक की सड़क के लिए बजट जारी करने में ही डेढ़ साल लगा दिया। सरकार आपके द्वार में अगस्त 2014 में मुख्यमंत्री के संभाग दौरे में जनजाति क्षेत्र के बेणेश्वर धाम को विकसीत करने के लिए सड़क निर्माण की घोषणा की थी। 20 अगस्त 2014 को मुख्यमंत्री ने उदयपुर से साबला से बेणेश्वर धाम तक 7 किमी. सड़क को सात मीटर चौड़ी करने के लिए पांच करोड़ की घोषणा की थी लेकिन सड़क निर्माण की तकनीकी और वित्तय स्वीकृति मिलने में डेढ़ साल लग गए। ऐसे में अब सड़क मेले से पहले नहीं बन पाएगी।
10दिन बाद बड़ा मेला
बेणेश्वरधाम पर राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश का केंद्र बिन्दु है। यहां पर स्थानीय के साथ ही विदेशी पर्यटन भी आते है। जनजाति वर्ग का सबसे बड़ा मेला होता है। ऐसे में साबला कस्बे से बेणेश्वर धाम तक सड़क क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
सड़कपर उड़ते हैं धूल के गुबार
दिसंबर2015 में पीडब्ल्यूडी की ओर से ठेकेदार को सड़क निर्माण का वर्क आर्डर दिया है। इसके बाद से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क पर धूल के गुबार फिलहाल उड रहे है। जगह-जगह क्रकीट फैली हुई है। पीडब्ल्यूडी ने जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने का कार्य नहीं होने से काम रोक रखा है। वही पीडब्ल्यूडी ने जनवरी माह में बजट मिलने के बाद पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरु किया है। ऐसे में इस बार भी बेणेश्वर मेले से पहले सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सकता है।
साबला। जर्जरहाल साबला से बेणेश्वर तक की सड़क।