पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादुलपुर | रेफरलअस्पताल से शुक्रवार को बेहोशी की हालत में

सादुलपुर | रेफरलअस्पताल से शुक्रवार को बेहोशी की हालत में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | रेफरलअस्पताल से शुक्रवार को बेहोशी की हालत में चूरू रैफर किए गए बच्चे ने शनिवार को होश आने पर उसने खुद को पंजाब का रहने वाला बताया।

चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में शनिवार सुबह पहुंची बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष संतोष मासूम ने बेसुध बच्चे ने की कुशलक्षेम पूछी और जानकारी ली। समिति की सदस्य रिशाल देवी ने बताया कि बच्चे ने अपना नाम शिवम पिता का नाम पंकज शर्मा निवासी लुधियाना के पास गांव का रहने वाला बताया है। बच्चे ने यह भी बताया कि वह पांच फरवरी को अपने दोस्त के साथ यहां दोस्त की रिश्तेदारी में होने वाली शादी में आया था। रेलवे स्टेशन पर सिर दर्द होने पर दोस्त ने टेबलेट लाकर दी थी। टेबलेट खाने के बाद वह बेसुध हो गया।

बेसुध मिला बच्चा पंजाब का रहने वाला