- Hindi News
- सादुलपुर|भैंसली गांवकी ढाणी डूडी में अज्ञात बीमारी के कारण कई
सादुलपुर|भैंसली गांवकी ढाणी डूडी में अज्ञात बीमारी के कारण कई
सादुलपुर|भैंसली गांवकी ढाणी डूडी में अज्ञात बीमारी के कारण कई मोर मर चुके हैं, वहीं कई मरने की स्थिति में है। गांव के प्रदीप कुमार ने बताया कि ढाणी डूडी में पिछले एक-दो दिनों से अज्ञात बीमारी के कारण नौ मोर मर चुके हैं, वहीं 5 मरणासन स्थिति में है। इस संबंध में वन विभाग तथा पशु अस्पताल चांदगोठी को सूचना दी गई है। शाम को वन विभाग के कर्मचारी सभी मोरों को अपने साथ ले गए।
अज्ञात बीमारी से नौ माेर मरे